Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • धर्म
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

लूट का विरोध करने पर चली गोली: सहरसा में आलू व्यवसायी की जिंदगी दांव पर, सदमे में परिवार

Niraj mishra
24 Nov 2025, 08:52 AM November 24, 2025
बिहार
लूट का विरोध करने पर चली गोली: सहरसा में आलू व्यवसायी की जिंदगी दांव पर, सदमे में परिवार
Share
Share Share Follow

Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

विकास कुमार/सहरसा। शहर के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे आलू व्यवसायी को सिर्फ इसलिए गोलियों का शिकार होना पड़ा क्योंकि उसने अपराधियों के सामने सिर झुकाने से इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यवसायी जैसे ही सुनसान सड़क पर पहुँचा बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे रोक लिया। पहले मोबाइल और पैसे छीने जाने की कोशिश हुई। लेकिन रोज मेहनत कर कमाने वाला यह व्यवसायी डरने वाला नहीं था। उसने विरोध किया और बस यही उसकी सबसे बड़ी गलती बन गई। बदमाशों ने बिना झिझक उसके सीने पर गोली दाग दी और फरार हो गए।

खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा

कुछ ही मिनटों बाद राहगीरों ने घायल को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा। लोगों ने फौरन उसे उठाया, कपड़ों से खून रोकने की कोशिश की और तेज़ी से अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। परिवार अस्पताल के बाहर रो-रोकर बेसुध हो चुका है-कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा कि एक ईमानदार व्यवसायी की रोज़मर्रा की मेहनत का सफर इतनी दर्दनाक शाम पर खत्म हो जाएगा।

पुलिस अलर्ट, CCTV खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और इलाके का मुआयना किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी लेकिन इलाके के लोगों में डर साफ झलक रहा है।

लोगों में गुस्सा और सवाल-कब सुरक्षित होंगे आम लोग?

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन किसी न किसी वारदात की खबर आती है और अब अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि सड़कों पर खुलेआम हत्या का प्रयास कर रहे हैं। लोगों में आक्रोश और भय दोनों है।

प्रदेश में कहां बढ़ेगी ठिठुरन, किस जिले में और गिरेगा तापमान, जानें मौसम का पूरा हाल
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की एकांतिक वार्तालाप, जानिए आखिर किन विषयों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की एकांतिक वार्तालाप, जानिए आखिर किन विषयों पर हुई चर्चा

Today | 4 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
CM डॉ. मोहन ने नैवेद्य लोक का किया लोकार्पण: उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई 34 दुकान, इंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर फूड जोन होगा शुरू
मध्यप्रदेश

CM डॉ. मोहन ने नैवेद्य लोक का किया लोकार्पण: उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई 34 दुकान, इंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर फूड जोन होगा शुरू

Today | 9 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
एक महिला की दो बार ‘मौत’! सिंगरौली में जमीन के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा, बना दिया डुप्लीकेट डेथ सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश

एक महिला की दो बार ‘मौत’! सिंगरौली में जमीन के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा, बना दिया डुप्लीकेट डेथ सर्टिफिकेट

Today | 10 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
जमानत के बाद भी जेल में रहेंगे अनंत सिंह, अगले 3 दिन तक नहीं मिल पाएगी रिहाई, कोर्ट ने रखी है यह शर्त
बिहार

जमानत के बाद भी जेल में रहेंगे अनंत सिंह, अगले 3 दिन तक नहीं मिल पाएगी रिहाई, कोर्ट ने रखी है यह शर्त

Today | 15 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
CG News : महुआ बीनने गए थे दंपति, मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी घायल
छत्तीसगढ़

CG News : महुआ बीनने गए थे दंपति, मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी घायल

Today | 27 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University Agrawal Hospital ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×