मोहित भावसार, शाजापुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कांग्रेस के धरना स्थल से बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर फटकार लगा दी। कालापीपल विधानसभा के खोखरा कला गांव में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक के भाषण देने के दौरान अचानक बिजली बंद हो गई।
READ MORE: यूनिवर्सिटी में विवादित प्रश्न का मामला: कांग्रेस ने बताया BJP की साजिश, कहा- नफरत की राजनीति के नए हथकंडे अपना रहे
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने बिजली कंपनी के डीई को फोन कर कहा कि.. जब भी मैं भाषण देता हूं आप लाइट बंद कर देते हो, ये जेई को तो मुर्गा बना दूंगा मैं अभी, लुटेरे डकैती करने का काम है आप लोगों का। वसूली गैंग हो गए हो, किसानों से वसूली करते हो, गेहूं तो खरीद नहीं रहे हो, और किसान यहां धरना दे रहा है तो आप लाइट काट रहे हो।
READ MORE: MP में दिवाली से पहले लागू होगा UCC! राज्य स्तरीय कमेटी होगी गठित, बीजेपी-कांग्रेस में वार-पलटवार शुरू
शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा के खोकरा कला गांव में आज किसानों के मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल थे। इसी दौरान कुणाल चौधरी भाषण दे रहे थे तो बिजली गुल हो गई जिसके चलते पूर्व विधायक कुणाल चौधरी बिजली कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते दिखे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

