राजकुमार पाण्डेय की कलम से

शिवालय में गुप्त पूजा

मध्यप्रदेश में गुप्त पूजाएं अमूमन सिद्ध क्षेत्र या आदि शक्ति के स्थलों पर ही होती हैं. लेकिन एक बड़े अफसर ने शिवालय में गुप्त पूजा रखी है. गुप्ता पूजा आज ही के दिन यानी महाशिवरात्रि पर होगी. गुप्त अनुष्ठान करीब 8 घण्टे चलेगा. बड़े साहब को उम्मीद है कि पूजा सिद्ध होने पर उनका नर्मदा क्षेत्र का डेढ़ साल से अटका हुआ पूरा हो ही जाएगा.

इंदौर नगर में फिर होगा बड़ा फेरबदल

इंदौर में गंदे पानी की गूंज के बाद प्रमुख पदों पर कुछ बड़े फेरबदल हुए. माना जा रहा था कि हाल ही में की गई जमावट लम्बी रहेगी, लेकिन फिर फेरबदल के संकेत मिलने लगे हैं. बजट सत्र समाप्त होते ही नगर निगम के प्रमुख पदों पर नए चेहरों की ताजपोशी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पॉवर गॉशिप: पूर्व मंत्री ने दी मंत्री के मामले को हवा… बने रहने के लिए कलेक्टर ने लगाई पूर्व विधायक के यहां हाजिरी… पूर्व मंत्री की नजर काटकर चलते बने कार्यकर्ता …फिर दिखावे के लिए मिलने लगे

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का प्रभाव

अपने क्षेत्र में प्रशसनिक प्रोटोकॉल तो हर अफसर फॉलो करता है और करना भी चाहिए. लेकिन प्रदेश के प्रमुख नगर निगम क्षेत्र में तैनात कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र से बाहर भी प्रोटोकॉल का प्रणाव दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं. प्रभाव जमाने के लिए साहब ने निजी वाहन पर भी बड़े अक्षरों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पद गहरे रंग से लिखवाया हुआ है. बच्चों का स्कूल हो या मेमसाहब की किटी पार्टी. ऐसे सभी स्थानों पर साहब के प्रोटोकॉल का असर देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: पॉवर गॉशिप: कार्यकर्ता ने ही भेजे इंदौर के फोटो.. इससे अच्छा तो कलेक्टर बने रहना ही अच्छा था.. बाद में विपक्षी दल पहले अपने..पब्लिक फोरम पर कलेक्टर को लगने लगा है डर

कमिश्नर बनने कलेक्टर साहब ने रोके काम

पदोन्नति की चाह के लिए कलेक्टर जी-तोड़ काम के साथ नए-नए नवाचार लाते ही हैं, लेकिन महाराज के प्रभाव वाले इलाके के जिले के कलेक्टर पदोन्नति के लिए काम ही कम कर रहे हैं. वो उतना ही काम करना ठीक मानते हैं, जितना कहा जाए. साहब को उम्मीद है इस प्रोटोकॉल का पालन करने से उन्हें प्रमोशन होते ही सम्भाग की कमान हासिल हो जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m