धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। हंसनगर में रविवार को एक घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि घर का लोहे का दरवाजा उखड़ गया और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घर की दीवारों में भी बड़ी दरारें आ गई हैं।
घायलों में पूर्व सैनिक और परिवार के सदस्य शामिल
धमाके के समय घर में पांच लोग मौजूद थे। घायलों की पहचान मकान मालिक पूर्व सैनिक सतबीर सिंह चौहान, उनकी पत्नी मधु, पड़ोसी जयभगवान, बेटी तन्नू और मधु की तीन साल की भतीजी खुशी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को इलाज के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी पांचों घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही नगर पार्षद देवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मकान को अपने घेरे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम और जांच अधिकारी लगातार यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाके की असली वजह क्या थी। देर शाम तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इलाके में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है और आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

