केंद्र सरकार ने तीन साल बाद पीएम आवास योजना का पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल खुलते ही प्रदेश में आवेदनों की झड़ी लग गई है। एक सप्ताह के अंदर ही 11 हजार लोगों ने आवेदन कर दिया है। पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत घर बनाने के लिए लोगों का इंतजार खत्म हो गया है।
रोजाना औसत 1500 से ऊपर लोग आवेदन कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार ने योजना के तहत मकान बनाने का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। अब ढाई लाख की जगह तीन लाख मकान का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य सरकार ने योजना के लिए अपने हिस्से की राशि सब्सिडी राशि भी 75 हजार से 1 लाख रुपये तक बढ़ा दी है।

राज्य सरकार ने अपने हिस्से को 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया
योजना के तहत लाभार्थी को 2 कमरे, एक बाथरूम, किचन बनाने के लिए राशि दी जाती है। इस राशि में राज्य सरकार ने अपने हिस्से को 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। केंद्र सरकार पहले की तरह ही डेढ़ लाख देगी। इसी तरह भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) में भी राज्य सरकार एक लाख रुपये सब्सिडी राशि देगी।
किफायती आवासों का निर्माण सार्वजनिक, निजी संस्थाओं की ओर से किया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर आवंटन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र पहले की तरह ही इस श्रेणी में डेढ़ लाख रुपये देगा।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

