कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के शहर के भेड़ाघाट क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन के दौरान चढ़ाए गए प्रसाद की मिठाई खाने के बाद 19 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 6 बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है।
READ MORE: MBA छात्रा की मौत का मामला: आरोपी क्लासमेट मुंबई से गिरफ्तार, गला घोंटकर की थी हत्या
घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने भेड़ाघाट चौराहे स्थित राजस्थान स्वीट्स की दुकान से 4 किलो मिठाई खरीदी थी। यह मिठाई त्रिपुर सुंदरी मंदिर (हथियागढ़) में चढ़ाई गई और प्रसाद के रूप में सभी लोगों ने ग्रहण की। खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
READ MORE: भीषण सड़क हादसाः MP से जयपुर खाटू श्याम दर्शन को जा रहे 5 लोगों की मौत, सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश मरीजों की स्थिति स्थिर है, लेकिन एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक है, जिसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मिठाई के सैंपल लेकर फूड सेफ्टी लैब में भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में मिठाई में बैक्टीरियल कंटेमिनेशन या एक्सपायरी की संभावना जताई जा रही है।परिजनों ने भेड़ाघाट थाने में दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मिठाई खराब या मिलावटी होने के कारण यह हादसा हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


