Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने कल रविवार को यह बड़ा दावा किया था कि जदयू को अब नीतीश कुमार नहीं बल्कि अमित शाह चला रहे हैं। पीके के इस दावे पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि, उनको कौन चला रहा है? यह सब बयान देकर वो अपनी जगहंसाई करवा रहे हैं। जनता ने आपको (प्रशांत किशोर) को माननीय विधायक बना दिया, जनता के लिए क्या कीजिएगा, वो बताइए। आप दूसरे दल की चिंता छोड़िए। अब JDU को कौन चला रहा है, किसे कौन चला रहा है; इन बातों से जनता का क्या लेना-देना?

‘राघोपुर की जनता तेजस्वी पर आक्रोशित’

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि, तेजस्वी यादव केंद्र और बिहार सरकार पर क्या हमला करेंगे? उन पर तो उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की जनता ही हमला बोल रही है और उनपर आक्रोशित है। पहले राघोपुर की जनता का भरोसा जीतें और बाढ़ पीड़ितों के बीच में समय बिताएं और उनको राहत पहुंचाएं। सरकार पर हमला बोलने से आपको कुछ भला नहीं होने वाला है। सम्राट सरकार तो जनता के लिए काम कर रही है।

गौरतलब है कि तेजस्वी बाढ़ को लेकर लगातार केंद्र और बिहार सरकार को पत्र लिख विशेष पैकेज देने की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर तिवारी ने उनपर यह बयान दिया।

JDU को अमित शाह चला रहे हैं- पीके

दरअसल JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बयान पर की जदयू का जनता दल यूनाइटेड की जगह जनता दल नीतीश कर दिया जाए, जब इसे लेकर प्रशांत किशोर से सवाल किया गया तो, उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जदयू का नाम जनता दल यूनाइटेड रहे, जनता दल नीतीश रहे, यहां फिर से वापस समता पार्टी हो जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं चलाते हैं, इसको अमित शाह चला रहे हैं और यह बात बिहार के लोगों को, जनता दल के समर्थकों को, उनके कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि जनता दल का नाम कुछ भी हो, उसको चलाने वाले अमित शाह हैं।

ये भी पढ़ें- ‘बिहार में 3-4 युवराज, कोई माल गिन रहा तो कोई मूर्ति लगवा रहा’, तेजस्वी-चिराग पर बरसे पप्पू यादव