Bihar News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव आयोग को नोटिस भेजे जाने पर जन सुराज के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत ने कहा कि, कार्रवाई करनी चाहिए थी, आज तक सुप्रीम कोर्ट ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के नाक के नीचे SIR की गलती हुई है, सुप्रीम कोर्ट के नाक के नीचे चुनाव में धांधली हुई है, सुप्रीम कोर्ट के नाक के नीचे बिहार में 20 हज़ार करोड़ रुपए खर्च करके वोट खरीदा गया है और सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें इसमें हस्तक्षेप नहीं करना है। अगर सुप्रीम कोर्ट सजग होता तो चुनाव आयोग की यह दुर्दशा थोड़ी होती, उसके साख पर इतना बट्टा नहीं लगता।
तो आज नहीं होती यह दुर्दशा- पीके
प्रशांत किशोर का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट को न सिर्फ इस मामले को नोटिस करना चाहिए, बल्कि इस में कार्रवाई भी करनी चाहिए। SC की नाक के नीचे एसआईआर की गलती हुई, चुनाव में धांधली की गई, बिहार में 20 हजार करोड़ रुपए बांटकर वोट खरीदा गया। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें इन सभी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना है।
पीके ने कहा कि, अगर सुप्रीम कोर्ट उसी समय सजग होता और ऐसा नहीं होने देता, तो आज चुनाव आयोग की यह दुर्दशा नहीं होती। आयोग की साख पर इतना बट्टा नहीं लगता। प्रशांत ने यह भी कहा कि, ज्ञानेश कुमार या किसी एक व्यक्ति के पद से हटने या फिर पद पर बने रहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि पिछले कई सालों से चुनाव आयोग पर उनके कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहा है।
‘चुनाव आयोग पर लोगों का विश्वास कम हुआ’
उन्होंने कहा कि, लोगों को विश्वास चुनाव आयोग पर कम हुआ है। जिस तरह से पिछले कुछ सालों से चुनाव कराए जा रहे हैं, फिर चाहे आचार संहिता का मामला हो या चुनाव के तारीखों की घोषणा, पैसे के नाम पर….या फिर धर्म-जाती से जुड़े दुरुपयोग का मामला हो। इन सभी मामलों पर यह स्पष्ट दिखता है कि चुनाव आयोग काफी हद तक सत्तारूढ़ दल के साथ और उसकी मदद के लिए खड़ा है।
चुनाव आयोग और केंद्र को भेजा है नोटिस
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति या बहुमत के बिना कथित तौर पर एकतरफा और बिना मंजूरी के फैसले लेने तथा मतदाता सूची संशोधन (SIR) व फॉर्म-6 में बदलाव से जुड़े मामलों को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है।
ये भी पढ़ें– JDU में सबऑल-वेल! संजय झा का बयान, नीतीश कुमार को सौंपा गया MLC चुनाव का पूरा फीडबैक

