Prashant Kishor Victory: बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने पटना में रोड शो किया। उनकी रोड शो में काफी संख्या में लोग पहुंचे, जिनका प्रशांत किशोर ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता प्रशांत किशोर जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पीके ने सर्वाधिक 64,151 वोट पाकर जीत हासिल की है। बीजेपी के नीरज सिन्हा को उन्होंने 19,324 वोटों से मात दी। नीरज सिन्हा को उपचुनाव में 44,827 वोट मिले, जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले।

बांकीपुर मना रहा दिवाली

प्रशांत किशोर की जीत पर जन सुराज के सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें पीके की जीत पर लोग जश्न मनाते और आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, आज बांकीपुर की जनता दीवाली मना रही है।

किसे कितने वोट मिले?

जन सुराज के प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले।
भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,827 वोट मिले।
राजद की रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले।

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि चुनाव में जन सुराज, बीजेपी और राजद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन चुनाव के नतीजों को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा का बांकापुर का यह उपचुनाव तीन नहीं बल्की जन सुराज और बीजेपी दो दलों के बीच ही था। राजद की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें महज 14,273 वोट मिले।

ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बांकीपुर में मिली बड़ी हार पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान