Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीके ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ करार देते हुए कहा है कि ऐसे व्यक्ति को पूरे राज्य की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकती। दरअसल सीएम सम्राट ने हालही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर से जुड़े सवाल पर उन्हें ‘बेचारा’ बताया था। वहीं, इस बीच जब सहरसा में मीडिया ने पीके से सीएम के इस बयान को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने मुख्यमंत्री पर तगड़ा पलटवार किया।

मैं बेचारा तो ही हूं- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि, सम्राट चौधरी ने मुझे बेचारा कहा। उनकी बात तो बिल्कुल सही है। मैं तो बेचारा हूं ही। मेरे पास बिहार छोड़कर जाने का चारा नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने ठीक कहा है। उनको किसी ने बेचारा शब्द का शाब्दिक अर्थ नहीं समझाया है। बेचारा वो है जिसके पास कोई चारा नहीं है तो बिहार को सुधारने के संकल्प के सामने हमारे पास कोई चारा नहीं है और हम सम्राट चौधरी जैसे अनपढ़ अपराधी के हाथ में बिहार को छोड़कर जा नहीं सकते हैं, तो उस नजरिए से हम बेचारे ही हैं।

सीएम सम्राट ने कहा था बेचारा

दरअसल जब इंटरव्यू के दौरान सीएम सम्राट चौधरी से यह पूछा गया कि बांकीपुर में चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर लगातार आप पर हमलावर हैं, तो इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम किसी के बयानों का जवाब नहीं देते हैं। हमारे विधायक लोग उन्हें जवाब दे देंगे। आगे उन्होंने कहा कि, वे ‘बेचारे’ हैं, उन्हें जो करना है करने दें। मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन हां चिंता की बात यह है कि बांकीपुर की सीट कोई और जीत गया। पार्टी इसपर काम करेगी।

ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का संकट गहराया: 2,360 गांव डूबे, भागलपुर में रेल बांध टूटने से मचा हड़कंप