Prashant Kishor: महुआ से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार सिंह इन दिनों दिल्ली में कथित तौर पर हुए होटल कांड को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालही में तेज प्रताप यादव ने उनपर खुलकर यह आरोप लगाया था कि महुआ विधायक ने दिल्ली के एक होटल में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसका शोषण करने का प्रयास किया। बदले में मंत्री संजय कुमार सिंह ने तेज प्रताप को 50 करोड़ रुपए का मानहानि का भेजा है। वहीं, अब इस मामले पर बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है।

दिल्ली चप्पल कांड पर कही ये बात

प्रशांत किशोर ने कल बुधवार (2, सितंबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान कथित दिल्ली कांड पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि इस दौरान उन्होंने संजय सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके साथ-साथ सीएम सम्राट चौधरी को भी लपेटे में ले लिया। पीके ने कहा कि, सुनने में आ रहा है कि एक मंत्री पर आरोप लगा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी करने पर जूता-चप्पल से मारा गया है।

सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा और कहा कि, जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार-अपराधी है, तो इस तरह कि घटनाएं सरकार के मंत्री, विधायक, व्यवस्था से जुड़े लोग और अधिकारियों से सामने आती रहेंगी। लोगों को ऐसी घटनाएं सुनने को और देखने को मिलती रहेंगी।

डस्टबिन घोटाल में तेजस्वी की भी हो जांच- पीके

इसके अलावा प्रशांत किशोर चर्चित डस्टबिन घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। पीके ने कहा कि, डस्टबिन की खरीद तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई, इस मामले में मंगल पांडेय के साथ उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, एक जो पदाधिकारी हैं, वो तेजस्वी और मंगल पांडेय दोनों के ही स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में रहे हैं। उसी अधिकारी के देखरेख में डस्टबिन घोटाला हुआ है। शायद यही वजह है कि राजद के लोग इस मुद्दे पर नहीं बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: जीतन राम मांझी की तबीयत फिर बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली रवाना