कुंदन कुमार, पटना। Bankipur By-Election Results: राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। सभी 32 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस सीट पर बीजेपी को बड़ी और बुरी हार का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि उपचुनाव में हर राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही पीके बीजेपी के अभेद किले को धवस्त करने की ओर बढ़ते रहे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के उस भ्रम को भी तोड़ दिया, जिसे लेकर सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा था कि बांकीपुर से यदि कुत्ते बिल्ली को भी टिकट दे दिया जाए तो यहां से बीजेपी की ही जीत होगी।
किसे कितने वोट मिले?
जन सुराज के प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले।
भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,827 वोट मिले।
राजद की रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले।
बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि चुनाव में जन सुराज, बीजेपी और राजद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन चुनाव के नतीजों को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा का बांकापुर का यह उपचुनाव तीन नहीं बल्की जन सुराज और बीजेपी दो दलों के बीच ही था। राजद की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें महज 14,241 वोट मिले।
बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत
बांकीपुर सीट पर बीजेपी की मजबूत पकड़ होने के बावजूद प्रशांत किशोर ने जिस तरह चुनाव लड़ा और जीत हासिल की यह बिहार में भविष्य की राजनीति के लिए कई संकेत दे रहा है। बांकीपुर में पीके का सफल होना बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बांकीपुर उपचुनाव ने प्रशांत किशोर को एक बार फिर बिहार की राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बांकीपुर में मिली बड़ी हार पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान


