फिल्ममेकर प्रशांत नील (Prashanth Neel) और सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की जोड़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे एक्साइटिंग सहयोग में गिना जा रहा है. उनकी आने वाली फिल्म ड्रेगन (Dragon) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इसी बीच प्रशांत नील ने NTR के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उनकी प्रतिभा, अनुशासन और परफॉर्मेंस की गहरी समझ की खुलकर तारीफ की है.

मीडिया से बात चीत में प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने कहा- “पिछले 25 सालों से मैं जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) का बहुत बड़ा फैन रहा हूं. उनकी मास फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और आखिरकार उन्हें डायरेक्ट करने का मौका मिलना मेरे लिए एक्साइटिंग भी था और थोड़ा डराने वाला भी. लेकिन जैसे ही मैंने उनके साथ काम शुरू किया, मुझे उनकी असली प्रतिभा का एहसास हुआ. उन्होंने किरदार, फिल्म के ड्रामा और उसकी दुनिया को बिल्कुल उसी तरह समझा जैसा मैंने सोचा था.”
निर्देशक प्रशांत नील (Prashanth Neel) के शब्द यह साबित करते हैं कि जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) सिर्फ एक बेहतरीन परफॉर्मर ही नहीं, बल्कि ऐसे कलाकार हैं जो निर्देशक के विजन को पूरी तरह समझते हुए उसमें अपनी अलग ऊर्जा भी जोड़ देते हैं. NTR के इस बदलाव और निरंतर विकास ने सिर्फ फिल्ममेकर को ही नहीं, बल्कि दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद प्रभावित किया है.
बता दें कि जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के फैंस लगातार उनकी एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस, अनुशासन और हर किरदार में खुद को ढाल लेने की क्षमता की सराहना कर रहे हैं. यही वजह है कि उनकी हर नई फिल्म के साथ अपने फैन बेस को और मजबूत करते जा रहे हैं. यही कारण है कि जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) आज भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा और सम्मानित सितारों में से एक हैं, जिनकी लोकप्रियता हर प्रदर्शन के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है.

