Pratapgarh Sword Cake Video: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जन्मदिन की पार्टी के दौरान तलवार से केक काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पंकज मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार तलवार भी बरामद की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी रील
कोतवाली थाना अधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ‘007 गैंग’ नाम के एक ऑनलाइन ग्रुप में तलवार से केक काटने की रील सामने आई। पुलिस के अनुसार, इस तरह की रील आमजन में भय का माहौल पैदा करने और युवाओं को गलत संदेश देने वाली थी। इसके बाद साइबर सेल ने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी।
रात में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान मनोहरगढ़ निवासी पंकज मीणा के रूप में की। थाना अधिकारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक अजित सिंह शक्तावत और उनकी टीम ने रात में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलवार जब्त, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इस्तेमाल की गई धारदार तलवार भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा


