शिखिल ब्यौहार, भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। साथ ही गौ रक्षा, हिंदू की सुरक्षा, मोनालिसा की शादी समेत कई सवालों का जवाब भी दिया हैं। आइए जानते है उन्होंने क्या कुछ कहा है…
हिंदू नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ममता के बयान ‘बीजेपी आएगी तो यह हमारी मांस मछली अंडा सब बंद कर देंगे’, इस पर पलटवार किया। तोगड़िया ने कहा कि हिंदू को जागृत रहना चाहिए, चुनावी भाषण की क्या गारंटी, कुछ नहीं है। चुनाव के समय सभी लोग बोलते रहते हैं, चुनाव के बाद भूल जाते हैं। 60 साल से ही चुनाव में नेताओं के भाषण सुन रहा हूं, जो भाषण देते हैं वही करते नहीं है। इनके कथन की कोई गारंटी नहीं है उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: गौवंश मामले में पुलिस कमिश्नर से मिले MLA आरिफ मसूद: शहर का माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप, की कार्रवाई की मांग
प्रवीण तोगड़िया ने ‘बीजेपी सरकार में हिंदू कितना सुरक्षित’ वाले सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कटघरे में खड़ा करना सच्चे व्यक्ति का काम होता है। मोहन यादव यहां अच्छा काम कर रहे हैं, मैं सरकार के ऑडिटिंग का काम करने वाला व्यक्ति नहीं हूं, मैं कैंसर का सृजन हूं, ऑडिटर नहीं हूं।
गौ रक्षा को लेकर कही ये बात
तोगड़िया ने कहा कि गौ हत्या नहीं होना चाहिए, गौ रक्षा होनी ही चाहिए। एक भी गाय नहीं कटनी चाहिए, सरकारें इस पर काम करें। एक भी धर्मांतरण नहीं होना चाहिए, सरकार इस पर भी काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार दे, किसानों को फसल का मिले सही दाम तोगड़िया के यही हैं राम…
हिंदू पर संकट, विखंडन और राजनीति को लेकर भी तोगड़िया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकारों से हिंदू एकता नहीं, सरकारें कुछ नहीं कर सकती है। लोकतंत्र नहीं था तभी हिन्दू एक था। हिंदू एक है, इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती है। सरकारों के आधार पर हिंदुओं की एकता नहीं है। हम हमारे पुरखों की ताकत पर हैं, हम एक थे, एक ही रहेंगे। बाकी सरकारों को जो लगता है वह करते रहे।
मोनालिसा को लेकर क्या कहा…
तोगड़िया ने महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा पर कहा कि पहले वह रुद्राक्ष बेचती थी अब कलमा पढ़ने लगी है। यह बहुत गलत हुआ है। पूरे देश में लव जिहाद के मामले चल रहे हैं। इसे रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। हमारी कोशिश यह है कि किसी भी बहन बेटी को लव जिहाद का शिकार न होने दे।
ये भी पढ़ें: विदिशा में कांग्रेस का हल्लाबोल: गैस टंकी की अर्थी निकाल किया अनोखा प्रदर्शन, सांदीपनि स्कूल के खराब रिजल्ट पर की ये मांग
कांग्रेस ने बोला हमला
प्रवीण तोगड़िया के बयान पर सियासत भी हुई। कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया ने कहा कि तोगड़िया के बयान आज के हालात अलग स्थिति को दिखाते हैं। डबल ट्रिपल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इस मामले को लेकर तोगड़िया को भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा चाहिए, लेकिन नहीं लिखते। यह सब जानते है कि कौन क्या कर रहा है, कौन असुरक्षित है, कौन सा धर्म किसे परेशान कर रहा है, किस धर्म से किसको नुकसान हो रहा है ? देश की स्थिति विषम परिस्थितियों से गुजर रही है। जनता की बात होनी चाहिए, राजनीतिक रोटियां नहीं, आधुनिक भारत की कल्पना करने वाला देश फिर से इतिहास की और आगे बढ़ रहा है।
बीजेपी बोली- हिंदू हित और सनातन आस्था सर्वोपरि
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा कि धर्म और समाज के मामलों में एकजुटता ही प्रमुख होती है। विभाजन करने शक्ति करने वाली शक्तियों का मुकाबला होता है। बीजेपी सरकार ने हिंदू हित और सनातन आस्थाओं को सर्वोपरि रखा। कांग्रेस में तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के आधार पर वोट की राजनीति करती है। बीजेपी सरकार में सनातन के लिए लगातार काम हो रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

