Magh Purnima Snan Prayagraj. माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मुख्य स्नान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे तक ही 90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे. दिन चढ़ने के साथ ये आंकड़ा 2 करोड़ को पार कर गया. इस पर सीएम योगी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘पावन माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर आज धर्म, आस्था और संस्कृति की संगम स्थली तीर्थराज प्रयाग स्थित पुण्य त्रिवेणी में 2.1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भारत की अखंड शाश्वत सनातन परंपरा को नमन किया.’
इसे भी पढ़ें : UP WEATHER TODAY : मौसम ने फिर ली करवट, प्रदेश में बरस सकते हैं बादल, दिन भर रह सकती है बदली
योगी ने आगे लिखा कि ‘स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन. इस पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन, नाविक बंधु तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हार्दिक साधुवाद.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


