ग्वालियर। Pregnant Daughter-In-Law Beaten : मध्य प्रदेश में ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर ट्विशा शर्मा ने अपनी जान दे दी। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं पर जुल्म कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
ज्यादा खून बहने से हुआ गर्भपात
पीड़िता के मुताबिक उसके साथ इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि ज्यादा खून बहने से उसका गर्भपात हो गया। पूरी घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की ह। नोमहला इलाके की रहने वाली संगम पारछे ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति सुमित पारछे और ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पेट और कमर पर लाठी-डंडों से इतने हमले किए कि उसके शरीर से खून निकलने लगा।
पति ने कट्टा अड़ाकर जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने आगे बताया कि उसने इस घटना की जानकारी मायके वालों को बताई तो पति ने कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पति कट्टे के साथ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि पति उस पर बदजलन होने का आरोप भी लगाता है।
पीड़िता संगम पारछे की शिकायत पर पुलिस ने पति सुमित पारछे सहित ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

