जालौन। जिले से सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां एक 22 वर्षीय गर्भवती विवाहिता मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग और लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दहेज हत्या का आरोप

यह पूरा मामला जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के सललुआ गांव का है। जहां मुस्कान नाम की 22 वर्षीय गर्भवती विवाहिता मुस्कान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शादी तकरीबन दो वर्ष पहले हुई थी। इस शादी से उसकी एक वर्ष की बेटी भी है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग और लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

READ MORE: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में मैजिक पलटी, बाप-बेटी की मौत

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना देर रात की बताई जा रही है, जब मुस्कान का कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है।