जींद। करीब दो सप्ताह पहले घर से अचानक लापता हुए दो लोगों की तलाश में जुटे परिजनों और पुलिस को आखिरकार ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। माइनर में मिले दो शवों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।दोनों के एक-एक हाथ बंधे हुए थे। शुरुआती तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का नतीजा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।
मामला हरियाणा के जींद जिले के गांव पालवां का है। 32 वर्षीय राहुल और उसके छोटे भाई की 28 वर्षीय पत्नी सलिता 26 जून को घर से लापता हो गए थे। अगले दिन सलिता ने अपने पति को फोन कर बताया था कि वह राहुल के साथ चंडीगढ़ में है। पहले दोनों ने घर लौटने से इनकार किया, लेकिन 3 जुलाई को वापस आने की बात कही। उसी शाम राहुल की कार नरवाना के पास सिरसा ब्रांच नहर की पटरी पर लावारिस मिली, जिसका पिछला शीशा टूटा हुआ था। मौके से दोनों की चप्पलें भी बरामद हुई थीं।
पुलिस ने सिरसा ब्रांच नहर में गोताखोरों की मदद से कई दिनों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब दोनों के शव गांव बडौदा के पास बरसोला माइनर से बरामद हुए हैं। शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
- Simdega Tourism: केलाघाघ डैम में बनेगा इको रिसॉर्ट, 5 करोड़ की योजना से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
- ज्वेलर को बेसमेंट में किया कैद, 65 लाख के जेवर लूटे और जला दिए सबूत! शातिर मुस्कान ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
- MP Rajya Sabha Elections: हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन हुआ निरस्त
- उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: राजाजी नेशनल पार्क के गेट खुलने का काउंटडाउन शुरू, 15 नवंबर से शुरू होगा रोमांचक सफर
- Diwali Chhath Special Train: रांची-पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छह स्टेशनों पर होगा ठहराव
