चंडीगढ़। कभी-कभी प्यार में कई परीक्षा देनी पड़ती हैं. पंजाब से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया हैं जिसमें पंजाब पुलिस का वांटेड और कई आपराधिक मामलों में नामजद मनप्रीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ बग्गल काफी समय से फरार था, लेकिन इसी दौरान वह प्रेमिका से मिलने के लिए सेक्टर-46 के पार्क में पहुंचा था. प्रमिका से तो उसकी मुलाकात नहीं हो पाई उसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
गश्त के दौरान पुलिस को देखकर आरोपित ने रास्ता बदलने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया. इस दौरान उसके कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए.बाद में उसकी निशानदेही पर एक और पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए.
आरोपित की पहचान फिरोजपुर निवासी 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पंजाब में हत्या के प्रयास, हथियार, नशा, लूट और अपहरण समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह फिरोजपुर के ममदोट थाने में दर्ज एक मामले में वांछित भी बताया जा रहा है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

