जगदलपुर। जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दौरान 9 दिनों तक महाभंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : युक्तियुक्तकरण नीति पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार के निर्णय को ठहराया सही, शिक्षकों की सभी याचिकाएं खारिज
मंदिर समिति के अनुसार, हर साल गोंचा पर्व के दौरान समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से विभिन्न आयोजन संपन्न कराए जाते हैं। बेहतर आयोजन के लिए पूर्व में संस्कृति विभाग की ओर से 5 लाख रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया था। अबकी बार तहसीलदार के माध्यम से शासन को 18 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद समिति के सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने कहा कि जल्द ही तहसीलदार और कलेक्टर के साथ बैठक कर गोंचा पर्व की व्यवस्थाओं और शासन से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा की जाएगी।, ताकि आयोजन को और बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।
देखिए वीडियो –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

