गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर जोरदार तैयारी शुरू हो गई है। किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च करने को तैयार हैं। इन सब के बीच में किसान नेता ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी योजनाओं को बताया है।
26 जनवरी को पंजाब और हरियाणा की सड़कों पर ट्रैक्टर मार्च में करीब 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर सड़कों पर उतरेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक ट्रैक्टर मार्च के बाद सभी किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ घरों को लौट जाएंगे। यह बात किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया को बताई है। वह ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों का जायजा लेने के बाद शंभू बैरियर गए हुए थे। इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सैंकड़ों किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सांकेतिक भूख हड़ताल की।

शंभू बॉर्डर में आने लगे ट्रैक्टर
26 जनवरी को देश भर में होने जा रहे ट्रैक्टर मार्च को लेकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर जत्थों के रूप में शंभू बैरियर पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं। इस दिन का मार्च एक अलग संदेश देता नजर आएगा। अब देखना है कि केंद्र को किसानों को लेकर क्या सोच बनती है।
- SIR : घर पर नहीं हैं तो ”बुक ए कॉल विद BLO” करेगा आपकी मदद, ऐसे पूरी करें प्रक्रिया
- भारतीय रेलवे 100% विद्युतीकरण के करीब, अब बस 5 राज्यों में 269 रूट किलोमीटर का काम बाकी…
- Rajasthan Politics: गहलोत ने खोला 25 सितंबर का राज, बोले- मुझे अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश हुई
- औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-कार की टक्कर में मां-बेटी समेत 3 की मौत, 3 घायल
- Rajasthan News: नीरज डांगी की संपत्ति देख घूम जाएगा सिर; 2 किलो से ज्यादा सोना, 31 किलो चांदी और पेट्रोल पंप में भी है हिस्सेदारी
