चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने जेलों में बढ़ते अपराध, नशे और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब पुलिस के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन देकर जेल विभाग में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को जेलों में सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि गैर-कानूनी गतिविधियों को पूरी तरह रोका जा सके।

इनकी हुई पोस्टिंग
डीआईजी रैंक: तीन एआईजी रैंक के अधिकारियों—मनमोहन कुमार (पीपीएस), सतबीर सिंह (पीपीएस), और दलजीत सिंह (पीपीएस) को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) बनाकर जेलों में तैनात किया गया है।
जेल सुपरिंटेंडेंट: एसपी रैंक के पांच अधिकारियों—अजय राज सिंह, गगनेश कुमार, प्रदीप सिंह संधू, मुख्तियार राय, और सिमरनजीत सिंह—को जेल सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (जेल ग्रेड-2): 10 इंस्पेक्टरों को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर प्रमोशन दिया गया है। इनमें तीन महिला इंस्पेक्टर—आशा रानी, सिमरनप्रीत कौर, और मनजीत कौर—के साथ-साथ कमलजीत सिंह, गुरपियार सिंह, अमन, रवि कुमार, प्रीतिंदर सिंह, गुरिंदरपाल सिंह, और जगदेव सिंह शामिल हैं।
- लुधियाना: प्रेम संबंध के चलते 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मकान मालिक की बेटी पर केस दर्ज
- CG News : निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, 2 साल के मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर
- ‘भाजपाई सरकार चला रहे हैं या सर्कस…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठी मंशा का एक न एक दिन पर्दाफाश होता ही है
- कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा: अफ्रीकी महाद्वीप से कल पहुंचेगा तीसरा बड़ा जत्था, बोत्सवाना से Indian Air Force के विमान से लाए जा रहे
- Crime News : मकान में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 500 रुपए लेकर युवाओं को परोसा जा रहा था नशा, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार


