Dharm Desk – आजकल की बिगड़ी जीवनशैली गतल खान-पान और प्रदूषण के कारण हमारे शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर ठीक से साफ नहीं रहेगा तो पाचन तंत्र बिगड़ने लगेगा और आपको थकान, पेट में गैस व अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इसीलिए समय-समय पर लिवर को साफ करना बहुत जरूरी है। एक बहुत ही आसान प्राकृतिक और घरेलू पेय पदार्थ जिससे अपने लिवर को आसानी से साफ रख सकते हैं।

आवश्यक सामग्री और विधि

  1. पुदीने का रस 2 छोटी चम्मच
  2. नींबू का रस 1 छोटी चम्मच
  3. काला नमक स्वाद अनुसार / चुटकी भर
  4. पानी 1 गिलास (मिश्रण तैयार करने के लिए)

ताजे पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धोकर पीस लें और छानकर 2 छोटी चम्मच रस निकाल लें।अब एक गिलास में 2 छोटी चम्मच पुदीने का रस डालें और उसमें 1 छोटी चम्मच नींबू का रस मिला लें।अब इस मिश्रण में थोड़ा सा काला नमक और साफ पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। लीवर डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार है इसे तुरंत पी लें।

इन बातों का रखे ध्यान

  1. लिवर को साफ रखने और उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस पेय का उपयोग महीने में कम से कम 1 बार करना ही ठीक रहेगा।
  2. ड्रिंक तैयार करते समय चम्मच के आकार का विशेष ध्यान रखें सामग्री मापने के लिए हमेशा छोटी चम्मच का ही इस्तेमाल करें बड़ी चम्मच का नहीं।
  3. यह घरेलू ड्रिंक लीवर में जमी गंदगी को प्राकृतिक तरीके से बाहर निकालने में मदद करता है।
  4. पुदीना और नींबू का संयोजन पेट की गैस एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाता है।
  5. इस पेय के नियमित मासिक सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे आप दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।
  6. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए केवल किसी एक ड्रिंक पर निर्भर रहना उचित नहीं है। इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीना ताजे फल-सब्जियां खाना प्रतिदिन शारीरिक गतिविधि करना और संतुलित भोजन लेना भी जरूरी है।