मथुरा. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच चुकी हैं. आर्मी हैलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ. यहां से वे सड़क मार्ग से वृंदावन के रेडिसन होटल पहुंचीं. वे शाम 6.30 बजे वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी. इसके बाद 20 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करेंगी. वे आश्रम में उनका सत्संग भी सुनेंगी.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति उड़िया बाबा और नींव करोरी बाबा आश्रम में भी दर्शन करेंगी. वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी. 21 मार्च को उनकी गोवर्धन यात्रा प्रस्तावित हैं, जहां वह गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करेंगी. इसके लिए बुधवार को वृंदावन, मथुरा और गोवर्धन में पुलिस-प्रशासनिक अमले ने रिहर्सल किया. उनकी सुरक्षा में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : भगवान श्रीराम की नगरी में नव संवत्सर पर ऐतिहासिक आयोजन, रामलला के दर्शन कर राष्ट्रपति मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना
बंदर से बचाने लगाए गए लंगूर के कटआउट्स
इधर राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के आगमन से पहले बुधवार को पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इसमें सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया. रिहर्सल के दौरान काफिले में शामिल वाहनों ने निर्धारित मार्ग पर चलकर हर संभावित स्थिति का अभ्यास किया. सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रूट पर तैनात हो गए थे. काफिला वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन तक पहुंचा और इस दौरान मार्ग में आने वाले प्रमुख चौराहों, संकरे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया. वहीं राष्ट्रपति के वृंदावन दौरे के दौरान उन्हें बंदरों से बचाने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह पर लंगूर के कटआउट्स लगाए हैं.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

