इमरान खान, खंडवा। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओंकारश्वर पहुंचीं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खंडवा के राजनेताओं औऱ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, केबिनेट मंत्री विजय शाह सहित विधायकों ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

READ MORE: MP राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार ने माना प्रक्रिया में कानूनी खामियां

राष्ट्रपति ने खंडवा विधायक कंचन तनवे के बच्चों के लिए किए गए पेन पेपर नवाचार की सराहना की है। आज शाम को ओंकारश्वर और ममलेश्वर मंदिर में राष्ट्रपति दर्शन पूजन करेंगीं। वहीं, कल 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m