MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वे जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति आज इंदौर पहुंचेंगी और वहां से बैतूल के लिए रवाना होगी। बैतूल में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी। जहां भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर शाम की आरती में भाग लेंगी। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस, ओंकारेश्वर में होगा। जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। जबलपुर से राष्ट्रपति ग्वालियर जाएंगी और कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाशनाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:55 बजे महिदपुर, उज्जैन में विकास कार्यों लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

ग्वालियर में आज कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगेगा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। जहां वे ओटीएफ मैराथन के आयोजन में शामिल होंगे। NEET और सीबीएसई घोटाले के विरोध में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। ग्वालियर के मेला ग्राउंड से फूलबाग तक मैराथन का आयोजन होगा। जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई नेता शामिल होंगे।

NEET परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट

मध्यप्रदेश में NEET परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट रहेगा। एग्जाम के दौरान एमपी में पहली बार 38 सायबर कमांडों सक्रिय रहेंगे। एक-एक सोशल साइट्स पर साइबर कमांडो की नजर रहेगी। एमपी डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। जिसमें नीट एग्जाम में सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं और सामग्री की सुरक्षित वापसी तक अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होना चाहिए। 20 जून तक सभी पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रशिक्षण करें। पेपर लीक ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए है। होटल लॉज कोचिंग संस्थानों और संबंधित झील स्थान की आवश्यक जांच करने की बात भी कही है। परीक्षा के 72 घंटे पहले पुलिस महकमा अलर्ट हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही टेलीग्राम पर रोक लगा चुकी है। मध्य प्रदेश में 283 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1 लाख 18000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में सर्वाधिक केंद्र बनाए गए है।

राजधानी में दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कराने की तैयारी

राजधानी भोपाल में दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कराने की तैयारी है। GIS जनवरी 2027 में होगी। इसे लेकर उद्योग विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि GIS में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह समिट राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, ज्यूडिशियल एकेडमी, लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है। आपको बता दें कि पिछली GIS में 30.77 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए थे। इस बार टारगेट को बढ़ाने पर फोकस है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m