MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर मंदिर (खंडवा), जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आज बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगी। 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल। 20 जून को जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जूनः को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। 22 जून को कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और फिर ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 9:30 बजे वीर गादी हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। तिबोंडी तालाब में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। आईटी पार्क में स्थानीय कार्यक्रम, शासकीय शारदा कन्या में ‘स्कूल चले हम अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। जहां दोपहर 2:25 बजे और 4:15 बजे मंत्रालय में समीक्षा बैठक करेंगे।
निर्मला सप्रे केस में सुनवाई आज
विधायक निर्मला सप्रे के पार्टी बदलने के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। नेता प्रतिपक्ष ने निर्मला सप्रे पर बीजेपी में शामिल होने के आरोप लगाए है। उमंग सिंघार ने मई 2024 में स्पीकर को चिट्ठी लिख निर्मला की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। स्पीकर की ओर से कोई निर्णय न होने पर उमंग सिंघार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। साल 2023 के लोकसभा चुनाव में सीएम डॉ मोहन यादव के साथ बीजेपी में शामिल होने के आरोप लगाए थे। निर्मला सप्रे पर बीजेपी के लिए प्रचार करने के भी आरोप लगे थे।
मध्य प्रदेश में मानसून का इतंजार
मध्य प्रदेश में मानसून 5 दिन और लेट पहुंचेगा। एमपी के पूर्वी जिलों में दस्तक दे सकता है। मौसम केंद्र ने पहले 20 जून तक आने की संभावना जताई थी। फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा कई दिनों से लगभग एक स्थान पर रुकी हुई है। मौसमी परिस्थिति अनुकूल रही तो मानसून 21 जून के आसपास आगे बढ़ना शुरू कर सकता है। मानसून 25 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल एमपी में प्री मानसून गतिविधियां जारी है।

