इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में अमेरिका के एफ-22 रैफ्टॉर फाइटर जेट भी शामिल हुए हैं। इन्होंने एक साथ तेहरान में 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को आनन फानन में सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इस हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान भी सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। इसी लिए हमने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है।

खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें

हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है। ईरान ने हमारे सारे ऑफर ठुकराये। ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था। अमेरिका ने कहा कि, 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की। अमेरिकी लोगों को भी मारा। खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें। ट्रंप ने कहा कि हम ईरानी नौसेना का खात्मा कर देंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दिखाया है कि आतंक कभी जीत नहीं सकता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हमारी बात नहीं मानी। इसलिए हमला ही विकल्प था। अमेरिका की क्रूज मिसाइल इराक के ऊपर से होकर गुजरी है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

ट्रंप ने ईरान को आतंकवादी शासन कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि ईरान में सैन्य अभियान शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक आपातकालीन वीडियो संदेश में कहा, “वे बेहद क्रूर और भयानक लोगों का एक क्रूर समूह हैं।” आठ मिनट के अपने संदेश में उन्होंने कहा, “यह आतंकवादी शासन कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।” ट्रंप ने आगे कहा, “इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, विदेशों में स्थित हमारे ठिकानों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों के लिए खतरा हैं।”

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर को हमले में उड़ाया

इजरायल और अमेरिका ने ईरान में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर को हमले में उड़ा दिया। इन दोनों नेताओं की हत्या का प्रयास किया गया। हालांकि दावा किया जा रहा है कि मसूद पेजेश्कियन और खामेनेई सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिए गए हैं।

ईरानी सेना के चीफ कमांडर अमीर हतामी के मारे जाने का दावा

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें ईरान के प्रमुख सैन्य ठिकाने शामिल हैं। ईरान के मिसाइल कार्यक्रमों को भी निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि, इस हमले में बड़ी संख्या में ईरानी सैनिक मारे गए हैं। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम कमांडर आमिर हतामी के मारे जाने का दावा किया गया है।इसके अलावा, इजरायली मीडिया का दावा है कि ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ अमीर हतामी की मृत्यु हो गई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इधर हमले के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि जंग तुमने शुरू की है और खत्म हम करेंगे।

निर्वासित राज कुमार रेजा पहलवी का बयान, जीत ईरानियों की होगी

ईरान के निर्वासित प्रिंस रेजा पहलवी ने तेहरान पर हमले के बाद पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा ईरान के बहादुर लोगों को वादा की गई सहायता अब पहुंच चुकी है। यह एक मानवीय हस्तक्षेप है और इसका निशाना इस्लामी गणराज्य, उसकी दमनकारी मशीनरी और उसकी हत्या की मशीन है न कि ईरान देश और ईरान की महान राष्ट्र। हालांकि इस सहायता के बावजूद अंतिम विजय अभी भी हम ही हासिल करेंगे। हम ईरान का राष्ट्र ही हैं जो इस अंतिम संघर्ष में काम को पूरा करेंगे। सड़कों पर लौटने का समय निकट आ गया है। सतर्क और तैयार रहें। मैं उचित समय पर आपको सूचना दूंगा। हम अंतिम विजय के बहुत करीब हैं। मैं जितनी जल्दी हो सके आपके साथ होना चाहता हूँ, ताकि हम मिलकर ईरान को वापस ले सकें और इसे पुनर्निर्मित कर सकें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m