भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 जनवरी 2025 तक दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। सतत विकास, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे में वृद्धि के लिए एक प्रमुख कदम के रूप में, प्रधानमंत्री 8 जनवरी को शाम 5:30 बजे विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री 9 जनवरी को सुबह 10 बजे ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है जो प्रवासी भारतीयों से जुड़ने और उन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी में 8 से 10 जनवरी 2025 तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय है “विकसित भारत के लिए प्रवासी भारतीयों का योगदान”।

50 से अधिक विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय सदस्यों ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा को दूर से हरी झंडी दिखाएंगे, जो प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और तीन सप्ताह तक भारत में पर्यटन और धार्मिक महत्व के कई स्थलों की यात्रा करेगी। प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस का संचालन प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के तहत किया जाएगा।
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप

