परवेज खान, शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। लेकिन मध्य प्रदेश के नेता न सिर्फ उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं, बल्कि यातायात कानूनों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी से जुड़ा ताजा मामला शिवपुरी से सामने आया है जहां अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क पर निकले।
प्रीतम लोधी का वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रीतम लोधी के साथ गाड़ियों का काफिला दूर तक देखा गया। आखें थक गईं मगर गाड़ियां नजर आनी बंद नहीं हुई। इस दौरान कई लोग सन रूफ खोलकर खड़े हुआ तो कोई चलती कार की खिड़की से बाहर शरीर निकालकर अपना रौब दिखाता रहा।
दरअसल, मंगलवार को पिछोर विधायक प्रीतम लोधी सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ करेरा के सिद्ध स्थान बगीचा सरकार मंदिर पहुंचे। विधायक के काफिले का वीडियो भी उनके समर्थक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों करेरा में उनके बेटे ने जो एक्सीडेंट कांड किया था, जिसे लेकर हाईकमान ने उन्हें तलब किया था। उसी के बाद उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है।
इसी तरह मध्य प्रदेश के धर्म, संस्कृति, अध्यात्म और पर्यटन मंत्री और खंडवा के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 15 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ घूमते नजर आए। हैरानी की बात तो तब हुई जब उन्होंने खुद ज्यादा गाड़ियों के साथ पहुंचकर लोगों से कम गाड़ी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि अगर कई लोग एक ही दिशा में जा रहे हैं तो अलग-अलग वाहनों की बजाय एक वाहन का उपयोग करें। मंत्री के काफिले को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया और पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग ले लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

