गुरदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। यह यात्रा मानसून की भयंकर तबाही का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के उद्देश्य से है।
लगातार हो रही भारी बारिश ने इन राज्यों में व्यापक विनाश मचाया है, जिसमें सैकड़ों जानें गई हैं, हजारों लोग बेघर हुए है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, नरेंद्र मोदी पंजाब के गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति का मूल्यांकन करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को साझा करेंगे।

यह लगी पाबंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आ रहे हैं। इसके कारण डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, गुरदासपुर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 सितम्बर 2025 तक गुरदासपुर जिले की सीमा के भीतर सभी प्रकार के ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह आदेश एकतरफा पारित किया गया।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


