बठिंडा। केंद्रीय जेल बठिंडा से फिर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार चोरी के मामले में बंद एक हवालाती लापता हो गया। सोमवार सुबह कैदियों और बंदियों की गिनती के दौरान उसकी गुमशुदगी का पता चला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह लापता है या फरार।
लापता हवालाती की पहचान तिलक राज निवासी बठिंडा के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि तिलक राज किसी भी कैमरे में कैद नहीं हुआ। जेल की ऊंची दीवारों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां से भागना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।
मामले की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि एक बंदी गायब है जिसकी तलाश की जा रही है। जिला पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और उसके घर व संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हवालाती जेल से फरार हो चुका है या फिर कहीं अंदर ही छिपा हुआ है। प्रशासन हर एंगल से जांच कर रहा है। अन्य से भी पूछताछ की जा रही है।
- नारनौल में जल्द शुरू होगा प्लॉटों का आवंटन, IMT को लेकर मंत्री ने बताया प्लान
- UCC पर जेडीयू बोली- वेट एंड वॉच, ड्राफ्ट सामने आने के बाद ही तय होगी अंतिम रणनीति
- Ganesh Aarti Timing: कब करें भगवान गणेश की मंगल और संध्या आरती? नोट करें सही समय
- कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ
- दुखद: तीज की पूजा कर लौट रही महिला प्राचार्या को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत



