कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। BJP MLA प्रीतम लोधी ने बंगाल जीत को मोदी मैजिक का नतीजा बताया। प्रीतम लोधी ने कहा कि उन्होंने नशे में PHD की है। प्रीतम ने देश मे एक लौधी CM बनाने और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। प्रीतम ने कहा कि वो “लोधी मोदी जोड़ो यात्रा” और नशा मुक्ति अभियान के तहत आने वाले दिनों में दिल्ली पैदल यात्रा अनुमति के बाद करेंगे।
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने बंगाल जीत पर कहा-“नामुमकिन को मुमकिन बनाना मोदी जी का काम है। अभी बंगाल और असम जीते हैं आने वाले समय में पूरा हिंदुस्तान जीतेंगे, कांग्रेस के पास सिर्फ भौंकने का काम रह गया है।
मैंने नशे में PHD की है- प्रीतम लोधी
प्रीतम ने कहा कि मैंने नशे की पीएचडी की है, क्योंकि मैंने नशे के अंदर तक घुसकर देखा है। नशे में सिर्फ बर्बादी ही है अब मैं नशे के खिलाफ अभियान चलाऊंगा। मेरे 2 अभियान होंगे पहला लोधी मोदी जोड़ो यात्रा और दूसरा नशा मुक्ति अभियान। इसके लिए मैं दिल्ली तक पदयात्रा करूंगा।
देश मे एक लोधी CM बनाया जाए-प्रीतम
प्रीतम लोधी का कहना है कि आजादी के पहले से ही लोधियों का वीरता का इतिहास रहा है। अवंती बाई से लेकर हीरेन शाह, सहित योद्धा रहें हैं। वर्तमान की बात करें तो UP में कल्याण सिंह जी ने राम मंदिर के लिए CM की कुर्सी छोड़ दी। उमाजी ने तिरंगे के लिए CM की कुर्सी छोड़ दी। इसलिए मैंने मांग की है कि देश में एक तो लोधी CM होना चाहिए। तेलंगाना के अंदर टी राजा ने हिन्दुत्व के लिए काम किया है, तो अब मैं चाहता हूं कि तेलंगाना में ही उनको CM का चेहरा बना दिया जाए।
कल्याण सिंह जी को भारत रत्न दिए जाए- प्रीतम
प्रीतम लोधी ने कहा कि जब हेमा मालिनी के धर्मेंद्र को भारत रत्न मिल सकता है तो हमारे कल्याण सिंह बाबूजी को क्यों नहीं मिल सकता है, कल्याण सिंह बाबूजी ने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया है। देश के लोधी परिवारों ने जन संघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया है। इसलिए कल्याण सिंह बाबूजी को भारत रत्न मिलना चाहिए, इसके लिए मैं मांग करूंगा और यात्रा में भी मांग को उठाऊंगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

