एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के एक्स हस्बैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 12 जून 2025 को 53 साल की उम्र में निधन हुआ था. संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन को आज एक साल बीत चुका है, लेकिन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) आज भी इस दर्द से निकल नहीं पाई हैं. उनके डेथ एनिवर्सरी पर प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर भावुक नोट लिखा है.

हमें छोड़कर गए एक साल बीत गया है…

बता दें किप्रिया सचदेव (Priya Sachdev) ने अपने इंस्टाग्राम पर संजय कपूर (Sunjay Kapur) की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘तुम्हें हमें छोड़कर गए एक साल बीत गया है, लेकिन आज भी तुम्हारी मौजूदगी हमें हर दिन आगे बढ़ने की राह दिखाती है. तुम कभी एक जगह रुककर रहने में विश्वास नहीं करते थे. तुमने हमेशा पूरे जोश, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ जिंदगी जी. तुमने अपने आसपास के लोगों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया. तुम्हें हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा. तुम्हारे आदर्श, जिन लोगों की जिंदगी को तुमने छुआ और जो प्यार तुमने दिल खोलकर दिया, वही आज तुम्हारी सबसे बड़ी पहचान हैं. तुम्हारा प्यार आज भी हमारी ताकत है और तुम्हारी यादें हमारे लिए एक आशीर्वाद हैं.’ इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे बिना एक साल बीत गया, लेकिन आज भी सुबह उठते ही सबसे पहला ख्याल तुम्हारा आता है और रात को सोने से पहले आखिरी ख्याल भी तुम्हारा ही होता है.’

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?

बता दें कि संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ था. हालांकि शुरुआत में आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ने बताया कि उन्हें एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलैक्टिक शॉक) हुआ था. उनकी मां रानी कपूर ने संजय के अचानक चले जाने से कई सवाल उठाए, जिसके बाद ब्रिटेन के मेडिकल जांच में भी स्पष्ट किया गया था कि उनकी मौत प्राकृतिक थी.

30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद

उद्योगपति संजय कपूर (Sunjay Kapur) की मौत के बाद करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के बच्चों और प्रिया सचदेव के बीच एक नई बहस छिड़ गई थी, जो कि अब तक सुलझ नहीं पाई है. मामला संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति के बंटवारे का है. करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के बच्चों का दावा है कि इसमें उन्हें पूरा हिस्सा नहीं मिला है. लेकिन प्रिया सचदेव इस बात से इनकार करती हैं. मामला कोर्ट में चल रहा है. हालांकि, इस विवाद को लेकर करिश्मा का कहना है कि वो इन सब में इन्वॉल्व नहीं हैं और बच्चों के हक के लिए लड़ रही हैं.