जालंधर. पंजाब के जालंधर जिले के नकौदर क्षेत्र की अदालत ने खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। हरजीत सिंह को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सिमरनजीत कौर के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन बचाव पक्ष की दलीलों के बाद अदालत ने केवल दो दिन की रिमांड मंजूर की। नकौदर पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
हरजीत सिंह पहले से ही एक अन्य मामले में बठिंडा जेल में बंद हैं। बचाव पक्ष की अर्जी पर उन्हें प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत में पेश किया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी, हरप्रीत सिंह, भी बठिंडा जेल में बंद है। वहीं, अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पुलिस के अनुसार, 20 मारच 2023 को कुछ लोग, जो हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह का हवाला दे रहे थे, हथियारों के बल पर एक घर में घुस गए और वहां रहने वालों को डराया-धमकाया। इस घटना के आधार पर महितपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 449 (घर में घुसकर अपराध), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (साझा इरादे से अपराध) और हथियार अधिनियम की धारा 25 व 27 के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब हरजीत सिंह से पूछताछ कर रही है ताकि मामले के अन्य पहलुओं और संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।
- राजभर बोले- अखिलेश का घोषणापत्र बेदम, आजम खान से मुलाकात चुनावी जुमला, कन्नौज में भी लगा झटका
- Bastar News Update : बस्तर दशहरा में निभाई गई निशा जात्रा की रस्म… रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास की नई उम्मीदें… सामुदायिक वनभूमि पर कब्जे का आरोप
- छात्रों की एडवांस फीस हड़पने वाले ‘फिटजी’ कोचिंग के डायरेक्टर्स पर शिकंजाः ED ने दाखिल की चार्जशीट, 85 करोड़ से ज्यादा की रकम डायवर्ट करने का पर्दाफाश
- शासन का आदेश या महज कागज का टुकड़ा? दशहरा पर प्रतिबंध के बावजूद NTPC विंध्यनगर क्षेत्र में दौड़ते दिखे कोयला-फ्लाई ऐश के वाहन
- भोजपुर में दो हत्याओं से दहशत, लोहे की रॉड से बुजुर्ग की हत्या, बहन के घर आए युवक को मारी गोली
