पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती पहुंचे। यहां उन्होंने भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने चुट्टिलू कॉटेज की डिजाइन पर बने भोगपुरम एयरपोर्ट पर सुविधाएं देखीं। बता दें कि, विजयनगरम जिले के भोगपुरम का अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट करीब 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे पीएम ने कहा- पहले देश में एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा, और इस एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा। बता दें कि, पीएम दोपहर 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे।
पीएम ने कहा- 12 साल में एविएशन सेक्टर में असाधारण प्रगति की
बीते 12 साल में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे, आज यह संख्या 166 है। एक समय था जब हवाई उड़ाने सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थी, NDA सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट आ जा रहे हैं।
12 साल में सिर्फ एयरपोर्ट की संख्या ही नहीं बढ़ी है, हमारी उड़ान योजना के कारण आज गरीब परिवारों को लोगों भी फ्लाइट में बैठने का अवसर मिल रहा है। इस योजना ने गरीब से गरीब को अपना सपना पूरा करने में मदद की है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है, इस पर भी 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
साथियों. एविएशन सेक्टर में देश ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कुछ ही दिन पहले काशी में स्पोक एयरपोर्ट मॉडल का शुभारंभ हुआ, आज वही मॉडल के पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गया है। इससे अमृतसर से 25 से ज्यादा डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगी। मैं इस उपलब्धि के लिए आंध्र की इस धरती से पंजाब के लोगों को भी बधाई देता हूं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


