अमृतसर. पंजाब सरकार ने खेल कोटे (Sports Quota) के तहत 24 SHO को प्रमोशन दिया है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों की पदोन्नति 2011 से लंबित थी। दो दिन पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर बुलाया और एक चाय पार्टी (Tea Party) का आयोजन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अच्छे काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें बधाई दी। साथ ही, उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
राजेश शर्मा को SHO से DSP पद पर प्रमोशन
लुधियाना में SHO से DSP बने राजेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 24 SHO को प्रमोशन दिया है। इससे पुलिस अधिकारियों का मनोबल (Morale) बढ़ा है और वे ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे। सभी पुलिसकर्मी प्रमोशन मिलने से उत्साहित हैं। बता दें कि लुधियाना में CIA-2 में सेवा दे रहे राजेश शर्मा को अब DSP के पद पर प्रमोट किया गया है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) कुलदीप चहल ने उन्हें प्रमोशन बैज पहनाकर सम्मानित किया।

पिछले साल 12 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन
पंजाब सरकार ने पिछले साल 12 IPS अधिकारियों को पदोन्नति दी थी। इनमें से एक अधिकारी को ADGP रैंक, 10 अधिकारियों को DIG (Deputy Inspector General) और एक अधिकारी को IG (Inspector General) रैंक में प्रमोट किया गया था। इसके अलावा, 6 अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड (Selection Grade) दिया गया था।
इस दौरान, राकेश अग्रवाल को ADGP के रूप में पदोन्नति दी गई, जबकि धनप्रीत कौर को IG बनाया गया। DIG के पद पर प्रमोट होने वाले 10 अधिकारियों में से एक 2008 बैच के IPS हैं, जबकि 9 अधिकारी 2010 बैच के हैं।
- बंगाल का राजनीति संग्रामः कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को SC से मिली राहत, HC से मिली जमानत पर दखल देने से किया इनकार
- IND vs WI 2nd T20I: कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला? नोट कर लीजिए टाइमिंग
- नालंदा: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में लगी भीषण आग, 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जलकर राख
- 2027 तक टल सकती है UPI MDR? जानें 2,000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर क्या होगा इसका असर…
- दिल्ली जिमखाना क्लब से SC नाराज, पूछा- आप सदस्यों का चयन कैसे करते हैं? एक हफ्ते में दें जवाब

