कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। नगर निगम ने अपना संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है, इसी बीच बड़े बकायादारो के जो नाम सामने आए हैं,उसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम भी 33 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति कर बकाया निगम ने दिखाया है। कांग्रेस इस बहाने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर टैक्स जमा करते हुए असली जन सेवक साबित होने की बात कह रही है।
बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक,
प्रॉपर्टी मलिक के नाम से माधवराव सिंधिया का नाम दर्ज
दरअसल ग्वालियर नगर निगम मार्च क्लोजिंग से पहले संपत्ति कर अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा कर वसूली करना चाहता है इसको लेकर बड़े बकाया दरों की सूची सामने आई है,इनमे एक नाम ऐसा भी है, जिसके सामने आने पर कॉंग्रेस राजनीतिक तंज कस रही है, यह नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का है, नगर निगम की संपत्ति कर आईडी नम्बर में प्रॉपर्टी मलिक के नाम से माधवराव सिंधिया का नाम दर्ज है जिनकी 197 नंबर कटोरा ताल के सामने की संपत्ति का साल 1998 से अभी तक कुल 33 लाख 38 हजार 617 रुपये का सम्पत्ति कर बकाया है।
असली जन सेवक होने का फर्ज निभाए
इस मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि नगर निगम अपने कर वसूली के जरिए शहर विकास का काम करती है। ऐसे में यदि कर वसूली नहीं होगी तो शहर विकास ठप हो जाएगा, लिहाजा जो बड़े बकायादार है उन्हें संपत्ति कर जमा करना चाहिए। खासकर जो जनप्रतिनिधि खुद को जनसेवक बताते हैं वह संपत्ति कर जमा करके असली जन सेवक होने का फर्ज भी निभाये।
बीजेपी नेता के बेटे फरहान पर रेप का केस दर्ज: महिला थाने में युवती की शिकायत पर FIR,
बड़े बकायादारों की सूची
- कैंसर हॉस्पिटल पर 51 करोड़ 94 लाख 30 हजार 470 रुपये बकाया
- ग्वालियर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पर 2 करोड़ 93 लाख 8 हजार 434 रुपये बकाया
- पीडब्लूडी बंगला पर 46 लाख 83 हजार 733 रुपये बकाया
- माधवराव सिंधिया पर 33 लाख 38 हजार 617 रुपये बकाया
- सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर 31 लाख 77 हजार 109 रुपये बकाया
- जिला पंचायत कार्यालय पर 21 लाख 28 हजार 362 रुपये बकाया
- कार्यालय मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी पर 20 लाख 47 हजार 231 रुपए बकाया
- लक्ष्मी बाई शारीरिक शिक्षण संस्थान पर 13 लाख 01 हजार 203 रुपये बकाया सहित अन्य बकाया दार भी है
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का कहना है कि मार्च क्लोजिंग को देखते हुए संपत्ति कर वसूली तेज की गई है,बड़े बकयादारो से भी वसूली की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

