बीडी शर्मा, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत तीन गुल्ली चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। छापे में पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाते हुए हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

जानकारी अनुसार शहर में संचालित रेड डोर स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना के आधार पर गठित टीम ने दबिश देकर स्पा सेंटर से ग्राहक के रूप में मौजूद तीन युवक भगवानदास, अंकुर और पप्पू को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। वहीं तीन युवतियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

संचालक मुहम्मद आफताब अली रीवा निवासी

प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर का संचालक मुहम्मद आफताब अली निवासी रीवा का होना सामने आया है। मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एचआर पांडे सीएसपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m