अमृतसर. कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल के खिलाफ होने वाला प्रदर्शन कुछ दिनों के लिए टल गया है। इस प्रदर्शन को लेकर पूरे सोशल मीडिया में खूब चर्चा है। आइए जानते है आखिर बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने यह प्रदर्शन क्यों टाला है।
निहंग मान सिंह ने कपल को खुली चुनौती दी थी, जिसे ना माने जाने पर आज उनके रेस्टोरेंट के बाहर प्रदर्शन होने वाला था। निहंग मान सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद बताया कि आज किया जाने वाला प्रदर्शन श्री वाल्मीकि जी महाराज के महोत्सव को देखते हुए 4 दिनों के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में अब यह प्रदर्शन 18 अक्टूबर को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज आने से पहले उन्होंने वीडियो के जरिए सहज को मेसेज किया गया था, लेकिन वह नहीं आया। अभी सबसे पहले इस मुद्दे सहज अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। सहज अरोड़ा की सोशल मीडिया पर सभी वीडियो को डिलीट करवाया जाएगा। यह वीडियो सही संदेश देने वाला नही है इससे सिख धर्म की भावना आहत हो रही है।
- स्वास्थ्य मंत्री ने बहनों से बंधवाया रक्षासूत्र, जेल में सलाखों के बाहर से बहनें बांध रहीं राखी
- राखी बंधवाने घर जा रहे थे, रास्ते में मच गई चीख-पुकार; दौसा में स्लीपर बस का भीषण हादसा
- रक्षाबंधन पर खूनी वारदात: खाना बनाने की बात पर छोटे ने की सगे बड़े भाई की हत्या, 5 किमी पैदल चलकर बच्ची ने दी पुलिस को सूचना
- HDFC Bank Share Price: एक साल के निचले स्तर से संभला शेयर, Macquarie ने 1,150 रुपये का टारगेट दिया
- छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का पर्व, भाई-बहन के अटूट रिश्तों का दिख रहा अनुपम संगम

