नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल एक बार फिर गरमा गया है. NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पत्थरबाजी हुई है. पुलिस के मुताबिक RAF और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी तभी अचानक पथराव होने लगा. संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने ‘ब्लैक वेडनेसडे’ मनाते हुए छात्रों के समर्थन में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.

RAF और पुलिस एक्टिव हुई तो ताबड़तोड़ बड़े बड़े पत्थर पुलिस और RAF की टीम पर बरसाए गए. कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में डंडे थे जो पुलिस पर चलाए गए. भीड़ को काबू में करने के लिए RAF की टीम ने हल्का बल प्रयोग किया. पुलिस ने 2-3 आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को काबू में किया. 

घटना दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग के पास हुई है. जहां पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. बता दें कि NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहा प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी जारी है.

 नेताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. 

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर के बीच एक बार फिर  बवाल की खबर है. कहा जा रहा है कि  प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प में कुछ अराजकतावादियों ने पत्थरबाजी भी की है. जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m