लखनऊ. UGC बिल के समर्थन में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करना सुभासपा के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया. प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना देने पर पुलिस ने एक्शन लिया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने योगेश पासी समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की है. सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समुदाय के कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन बताते हुए प्रकरण दर्ज किया है.
बता दें कि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने के समर्थन में सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज के कार्यकर्ता शनिवार को यूपी विधानसभा के सामने पहुंच गए. कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सभी को वहां से हटाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई. पुलिस ने हिरासत में लेकर सभी को ईको गार्डेन में छोड़ दिया. इसके अलावा परिवर्तन चौक पर धरना दे रहे छात्र संगठन के बच्चों को हटाने हजरतगंज पुलिस पहुंची.
इसे भी पढ़ें : ‘हम भी तेरे दादा हैं’ : अपने पैतृक गांव में लोगों से मिलने निकले सीएम योगी, रास्ते में एक बच्चे ने…
गौरतलब है कि यूजीसी के नियमों पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है. नए नियमों पर सवर्ण समाज ने भेदभाव का आरोप लगाया गया था. इसको लेकर कई जगह प्रदर्शन हुए थे. सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को नोटिस जारी किया है. नियमों में समीक्षा के लिए आदेश दिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


