शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी भोपाल में भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थियों ने मुंडन कराकर विरोध जताया। उनका विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है।

भावी शिक्षकों ने राजधानी में किया अर्धनग्न प्रदर्शनः हजारों पद रिक्त के बाद भर्ती में सीट कम,

बता दें कि कल (सोमवार को) भी पैदल मार्च निकाल कर डीपीआई का घेराव किया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती में घोषित सीट कम कर दी गई है। भर्ती परीक्षाएं ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं। कुल 13 हजार पदों पर भर्ती निकली है। माध्यमिक शिक्षक के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती होनी है। प्राथमिक शिक्षक के करीब 3 हजार पदों पर भर्ती होगी।

बीजेपी में नकद चंदा बंद! अब ऑनलाइन और चेक से ही जमा होगी सहयोग निधि, कल से शुरू होगा अभियान

चयनित अभ्यर्थी 25 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। भर्ती का दूसरा चरण भी शुरू करने की मांग भी शामिल है। विरोध में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने आज मुंडन कराया। अर्धनग्न होकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m