मोहाली। पंजाब के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल बीते दिन स्थगित हो गई. इससे रोडवेज की बसें फिर से दौड़ने लगी. हर दिन बड़ी संख्या में लोग बसों से अनाजाना करते है ऐसे में यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी और यात्रियों को सफर आसान हो गया.
आपको बता दे की बस यूनियन अपनी मांग को लेकर एक मत था और हर हाल में अपनी मांग पूरी करवाना चाहता था, एक बार तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि बस कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने 12.30 बजे चंडीगढ़ में सीएम आवास के घेराव की चेतावनी दी.
लेकिन इससे पहले यूनियन नेताओं की अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई, जिसके बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया. यूनियन प्रधान कुलवंत सिंह ने बताया कि सरकार के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है.
14 आगस्त को अगली मीटिंग तय
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव फिलहाल टाल दिया गया है. सरकारी अधिकारी 14 अगस्त को यूनियन नेताओं से मीटिंग करेंगे. यदि तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. सम्भव यह भी हो सकता है कि एक बार फिर से हड़ताल पर बैठने की नौबत आ जाए, लेकिन तब तक के लिए हड़ताल भी स्थगित कर दी गई है.
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित
- IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, रचिन-चैपमैन की हुई वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड

