लुधियाना : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह द्वारा रिजल्ट का औपचारिक ऐलान किया गया। जारी परिणामों के अनुसार इस बार एक छात्रा ने बाजी मारते हुए सभी को पीछे किया है। फरीदकोट के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा ने (646/650) पहला स्थान हासिल किया है। हरलीन ने कुल 650 में 646 अंक हासिल किए हैं जो तारीफे काबिल है।

वहीं रोपड़ के के छात्र मनीमहेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे उन्होंने कुल 650 में 646 नंबर हासिल किया है। जबकि होशियारपुर के श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया रानी ने (645/650) तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

विद्यार्थी ऐसे चेक करें रिजल्ट
- PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Results लिंक पर क्लिक करें।10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 वाले विकल्प को चुनें।
- अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।रिजल्ट देखने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्तः नीलगंगा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से हटाए गए अवैध अतिक्रमण, 2 पीपल के पेड़ों का हुआ ट्रांसप्लांटेशन
- मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से हमला, चेहरे-गर्दन और सीने पर किए 5 वार, हालत गंभीर

