मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज दोपहर तक नतीजों की घोषणा हो सकती है। परिणाम बोर्ड के चेयरमैन द्वारा घोषित किए जाएंगे, जिसके कुछ समय बाद छात्र इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।
2.84 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा
इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में लगभग 2 लाख 84 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। राज्यभर में ये परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।
नतीजे कैसे चेक करें?
(स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
1. PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए Results लिंक पर क्लिक करें.
3. 10th Class Result 2026 का विकल्प चुनें।
4. अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. भविष्य के लिए आप अपना रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।मदद के लिए हेल्पलाइन नंबररिजल्ट चेक करने में आ रही किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की है।
छात्र और अभिभावक हेल्पलाइन नंबर 9549161161 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एक नजर पिछले साल के नतीजों परपिछले साल (2025) 10वीं का रिजल्ट 16 मई को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 95.61% छात्र पास हुए थे।
पिछले वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 96.85% रहा था, जबकि लड़कों का प्रतिशत 94.50% दर्ज किया गया था। वहीं, 12वीं कक्षा का परिणाम 14 मई को जारी किया गया था, जिसमें पास प्रतिशत 91% रहा था।
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्तः नीलगंगा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से हटाए गए अवैध अतिक्रमण, 2 पीपल के पेड़ों का हुआ ट्रांसप्लांटेशन
- मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से हमला, चेहरे-गर्दन और सीने पर किए 5 वार, हालत गंभीर

