चंडीगढ़। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मोहाली स्थित मुख्य कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान परिणाम घोषित किया जाएगा।
परिणाम घोषित होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया जाएगा। छात्र वहां जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और डिजिटल अंकतालिका भी डाउनलोड कर पाएंगे। खास बात है कि परिणामों के साथ बोर्ड मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।
ऐसे देख सकते हैं परिणाम
इस बार विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए दो आसान तरीके दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर भरकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा नाम डालकर भी परिणाम की जांच की जा सकती है। इसके साथ ही छात्रों के सहूलियत को देखते हुए मोबाइल में भी नतीजे भेजे जाएंगे। अगर वेबसाइट पर अधिक भीड़ होने के कारण रिजल्ट देखने में परेशानी आती है तो छात्र के लिए संदेश सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से पीबी12 लिखकर उसके आगे अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और इसे 5676750 नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही देर में परिणाम मोबाइल पर संदेश के रूप में मिल जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

