मोहली. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है. अब छात्र और अभिभावक पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 65 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. कहा जा रहा है कि इस साल 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट अच्छा रहा है.
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
- पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर आपको सीनियर सेकेंडरी (10+2) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपको रोल नंबर/ नाम भरने के बाद स्ट्रीम चुननी होगी और फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं.
पिछले साल पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 14 मई को घोषित किए थे और परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थीं. पिछले साल कुल पासिंग प्रतिशत 93 फीसदी रहा था यानी परीक्षा में शामिल हुए कुल 2,65,388 छात्रों में से 2,41,506 छात्र पास घोषित किए गए थे.
- तिहाड़ जेल में आशुतोष रांका-सौरभ दास की सुरक्षा बढ़ी, जेल में ब्लेडबाजी का खतरा
- शहडोल में रेत माफिया का कहर: अवैध रेत लोड करने जा रहे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
- Jharkhand Railway News: धनबाद होकर चलेगी कोलकाता-आलमनगर स्पेशल ट्रेन, दून एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगी सीटें
- Haryana Morning News : धान खरीद के बीच किसानों की बढ़ी चिंता, परीक्षा पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- अमेरिका के हिंदू मंदिर में ‘भारतीयों के नरसंहार की साजिश’: 19 वर्षीय युवक नवरात्रि के पहले दिन राइफल और 300 राउंड गोलियां लेकर मंदिर पहुंचा, जानें फिर क्या हुआ?

