चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो PSEB आमतौर पर अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले ही नतीजे घोषित कर देता है। साल 2025 में रिजल्ट 4 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि उससे पहले के वर्षों में यह अप्रैल के अंत तक आता था। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि रिजल्ट कभी भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी हो सकता है।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
कक्षा 8वीं
कक्षा 8वीं के छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
वेबसाइट पर जाएं
“Result” सेक्शन पर क्लिक करें
रोल नंबर दर्ज करें
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
कक्षा 5वीं
कक्षा 5वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी नहीं किया जाएगा।
छात्र अपने-अपने स्कूल से ही मार्कशीट प्राप्त करेंगे
पेरेंट्स को संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
PSEB के नियमों के अनुसार,
हर छात्र को कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है
सभी विषयों में पास होना जरूरी है
मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?
- रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में ये जरूरी डिटेल जरूर जांच लें:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि (DOB)
- विषयवार अंक और ग्रेड
- पास/फेल स्टेटस
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

